logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
धर्म

दरगाह क्षेत्र में बढ़ती अव्यवस्था पर शिकायत, असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग

✍ Super Admin 🕒 14 Mar 2026, 10:20 PM
दरगाह क्षेत्र में बढ़ती अव्यवस्था पर शिकायत, असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

पिरान कलियर। दरगाह साबिर पाक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर क्षेत्र निवासी यासिर एजाज़ ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के साथ संबंधित दस्तावेजों की प्रतियां भी पोर्टल पर अपलोड की गई हैं।


शिकायत में कहा गया है कि पिरान कलियर स्थित दरगाह साबिर पाक प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु, जायरीन और पर्यटक देश के विभिन्न हिस्सों से जियारत के लिए पहुंचते हैं। यह स्थान धार्मिक आस्था, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक माना जाता है।

                                     फाइल फोटो


लेकिन पिछले कुछ समय से दरगाह परिसर और आसपास के क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ने की बात कही गई है। आरोप है कि कुछ आवारा युवक समूह बनाकर दरबार क्षेत्र, मुख्य मार्ग और बाजार के आसपास खड़े रहते हैं और आने-जाने वाली महिलाओं व युवतियों पर अभद्र टिप्पणियां करते हैं। कई बार छेड़छाड़ और अशोभनीय व्यवहार की घटनाएं भी सामने आती हैं, जिससे श्रद्धालुओं को असहज और असुरक्षित महसूस करना पड़ता है।


शिकायत में यह भी कहा गया है कि ऐसी घटनाओं से दरगाह की पवित्रता और गरिमा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। कई बार परिवार के साथ आने वाले श्रद्धालु बिना दर्शन किए ही वापस लौटने को मजबूर हो जाते हैं, जिससे क्षेत्र की छवि पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है।

                                   फाइल फोटो


मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत में दरगाह क्षेत्र और आसपास पर्याप्त पुलिस बल तथा महिला पुलिसकर्मियों की नियमित तैनाती की मांग की गई है। साथ ही सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों की गश्त बढ़ाने, प्रमुख स्थानों पर उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने और छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई गई है।

                                    फाइल फोटो


शिकायतकर्ता ने प्रशासन से दरगाह क्षेत्र को सुरक्षित धार्मिक क्षेत्र घोषित कर विशेष सुरक्षा योजना लागू करने की भी मांग की है, ताकि यहां आने वाले जायरीन और श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में इबादत और जियारत कर सकें।
वहीं मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायत की स्थिति में इसे संबंधित विभाग को अग्रेषित किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

Comments (0)