logo
Breaking News
● 7.73 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, सिडकुल पुलिस ने NDPS एक्ट में दर्ज किया मुकदमा ● आदतन अपराधी को हरिद्वार जिले से किया गया तड़ीपार, एक महीने तक जिले में प्रवेश पर रोक ● एमएलसी चुनाव में सपा के पांच प्रत्याशियों की जीत पर मौसम अली ने दरगाह साबिर पाक में चादरपोशी कर मांगी दुआ, 2027 में अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की जताई उम्मीद ● पीरपुरा में करवा चौथ पर छाए इंतजार प्रधान, महिलाओं को बांटे उपहार ● दरगाह कार्यालय में निलंबित कर्मचारी का ‘दबंगई’ वाला अंदाज! स्टाफ को धमकाने का आरोप.. ● दरगाह कार्यालय में फर्जी आधार कार्ड के जरिए नौकरी पाने का आरोप, कार्रवाई की मांग ● मो. इंतजार प्रधान की पहल: करवाचौथ पर ग्राम पीरपुरा की सुहागिनों को मिलेगा खास उपहार, सुराज सेवा दल व अलीशा ट्रेडर्स की अनूठी पहल ● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश ● हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार ● दीपावली से पहले हरिद्वार में शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ सेवा, 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से आसान होगा श्रद्धालुओं का सफर
क्राइम

झबरेड़ा के बहुद्देशीय शिविर में बवाल (देखे वीडियो)

✍ Super Admin 🕒 22 May 2026, 07:48 PM
झबरेड़ा के बहुद्देशीय शिविर में बवाल (देखे वीडियो)

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। देशराज कर्णवाल की मौजूदगी में हरिद्वार जनपद की झबरेड़ा विधानसभा के झबरेड़ी खुर्द गांव में आयोजित बहुद्देशीय शिविर उस समय विवादों में घिर गया, जब कार्यक्रम के दौरान शुरू हुई मामूली कहासुनी देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार्यक्रम के दौरान डीजे बजाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि भीम आर्मी से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं और कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच पहले तीखी बहस हुई, जिसके बाद मामला बढ़ता चला गया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू हो गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण बनी रही।

पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत कराकर मामला संभाला। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे हैं।

मेडिकल परीक्षण और थाने में शिकायत
घटना के बाद वैजयंती माला रुड़की के सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए पहुंचीं। वहीं दूसरी ओर महक सिंह अपने समर्थकों के साथ झबरेड़ा थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर सौंपी।

वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतें ली जा रही हैं और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
घटना के बाद इलाके की राजनीति भी गरमा गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। दोनों पक्ष खुद को पीड़ित बताते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Comments (0)