logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
उत्तराखंड

उत्तराखंड के ग्रामीण बाजारों को नई दिशा देगा सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर

✍ Super Admin 🕒 01 Mar 2026, 12:58 PM
उत्तराखंड के ग्रामीण बाजारों को नई दिशा देगा सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

रुड़की। उत्तराखंड में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और दूरस्थ क्षेत्रों तक संगठित बाजार व्यवस्था पहुंचाने की दिशा में सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस पहल के तहत राज्य के निर्माताओं, वितरकों, एमएसएमई इकाइयों एवं स्थापित क्षेत्रीय ब्रांड्स को ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी बाजारों में विस्तार का सुनियोजित अवसर प्रदान किया जा रहा है।

प्रदेश के विभिन्न जनपदों—देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा सहित अन्य पहाड़ी क्षेत्रों—में सीएससी नेटवर्क के माध्यम से उत्पादों की अंतिम छोर तक पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। यह नेटवर्क राज्य के दूरस्थ एवं दुर्गम इलाकों में भी सक्रिय है, जिससे ब्रांड्स को एक विश्वसनीय एवं संगठित वितरण प्रणाली उपलब्ध होगी।

सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर के अंतर्गत उपभोक्ता एफएमसीजी, डेयरी एवं कृषि उत्पाद, ऑर्गेनिक तथा स्थानीय उत्तराखंडी ब्रांड्स को प्राथमिकता दी जाएगी। इस पहल से न केवल उद्योगों को ग्रामीण बाजारों में विस्तार का अवसर मिलेगा, बल्कि स्थानीय उद्यमियों के माध्यम से स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस संबंध में सीएससी उत्तराखण्ड के स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर दीपक चौहान ने बताया कि यह पहल राज्य के व्यवसायों को बिना भारी निवेश के एक सशक्त वितरण नेटवर्क से जोड़ने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि सीएससी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की उपलब्धता बढ़ेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

इच्छुक व्यवसायी अपने उत्पादों के ऑनबोर्डिंग एवं साझेदारी संबंधी जानकारी हेतु संपर्क कर सकते हैं।

Comments (0)