logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
प्रशासन

रुड़की विकास खंड कार्यालय में सीडीओ का औचक निरीक्षण

✍ Super Admin 🕒 26 May 2026, 08:24 PM
रुड़की विकास खंड कार्यालय में सीडीओ का औचक निरीक्षण

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार । मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने सोमवार को विकास खंड कार्यालय रुड़की का औचक निरीक्षण कर विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सहायक विकास अधिकारी पंचायत बिना अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित पाए गए। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश
सीडीओ ने वीबी जीरामजी योजना की प्रगति में तेजी लाने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पहुंचना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

महिला समूहों को प्राथमिकता
उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत संचालित योजनाओं का लाभ महिला स्वयं सहायता समूहों तक समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही अधिक से अधिक महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने पर विशेष ध्यान देने को कहा।
स्वरोजगार योजनाओं पर फोकस

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को स्वरोजगार योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर संचालित करने, आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण विकास कार्यक्रमों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सुमन कुटियाल सहित अन्य अधिकारी एवं विकास खंड के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments (0)