logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
उत्तराखंड

CBI का एक्शन, अंकिता भंडारी केस में दिल्ली स्पेशल क्राइम ब्रांच में मुकदमा दर्ज, जांच के लिए उत्तराखंड पहुँची टीम..

✍ Super Admin 🕒 03 Feb 2026, 10:27 AM
CBI का एक्शन, अंकिता भंडारी केस में दिल्ली स्पेशल क्राइम ब्रांच में मुकदमा दर्ज, जांच के लिए उत्तराखंड पहुँची टीम..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आ गया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने इस बहुचर्चित मामले में कथित ‘VIP कनेक्शन’ की जांच के लिए दिल्ली स्थित स्पेशल क्राइम ब्रांच (शाखा-2) में औपचारिक रूप से केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही CBI की एक विशेष टीम देहरादून और ऋषिकेश में डेरा डाले हुए है और सघन जांच में जुट गई है।

सितंबर 2022 में ऋषिकेश के वनंतरा रिज़ॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम कर रही अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आया था कि रिज़ॉर्ट संचालक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और कर्मचारी अंकित गुप्ता ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। 24 सितंबर 2022 को अंकिता का शव चीला नहर से बरामद हुआ था। तीनों आरोपियों को कोर्ट द्वारा हत्या समेत अन्य गंभीर अपराधों में आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है।

मामला दोबारा उस वक्त गरमा गया, जब सोशल मीडिया पर वायरल हुए कुछ ऑडियो-वीडियो में एक कथित ‘VIP’ का जिक्र सामने आया। ये सामग्री ज्वालापुर के एक पूर्व भाजपा विधायक की कथित पत्नी उर्मिला सनावर से जुड़ी बताई गई, जिसके बाद प्रदेशभर में विरोध-प्रदर्शन और न्याय की मांग तेज हो गई।

आरोप है कि अंकिता पर किसी प्रभावशाली ‘VIP’ के लिए विशेष सेवाएं देने का दबाव बनाया जा रहा था और उसी से इनकार करने पर उसकी हत्या कर दी गई। इसी एंगल की निष्पक्ष जांच को लेकर जनता और विपक्ष लंबे समय से CBI जांच की मांग कर रहे थे।

जनदबाव और राजनीतिक हलचल के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 09 जनवरी 2026 को मामले की CBI जांच की सिफारिश की थी। अब उसी क्रम में CBI ने कथित VIP व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की औपचारिक शुरुआत कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक, CBI टीम डिजिटल सबूतों, बैंक ट्रांजैक्शन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), वायरल ऑडियो-वीडियो क्लिप, गवाहों के बयान और अन्य दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि इस सनसनीखेज हत्याकांड से जुड़े हर पहलू को बेनकाब किया जा सके।

Comments (0)