logo
Breaking News
● उत्तराखण्ड में मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ ● देहरादून पुलिस में सम्मान का पल: दो निरीक्षक बने डीएसपी, कंधों पर सजे नए सितारे ● एचआरडीए पर भ्रष्टाचार और दोहरे मापदंड के आरोप, सुराज सेवादल ने दी जन आंदोलन की चेतावनी(देखे वीडियो) ● दिव्यांगता की आड़ में चला रहा था नशे का कारोबार, बहादराबाद पुलिस ने 1.488 किलो गांजे के साथ दबोचा ● अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर दरगाह साबिर पाक में चढ़ाई चादर, 2027 में जीत और लंबी उम्र की मांगी दुआ ● गन्ना विकास परिषद काशीपुर का क्षेत्रीय निरीक्षण, किसानों को योजनाओं और वैज्ञानिक खेती के लिए किया प्रेरित ● बोडाहेड़ी में बवाल के बाद हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, ड्रोन से छतों की निगरानी, 9 लोग हिरासत में (देखे वीडियो) ● हरिद्वार पुलिस का जाली नोट गिरोह पर बड़ा प्रहार, नकली करेंसी छापने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ ● SSP हरिद्वार के नेतृत्व में लक्सर पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो शातिर चोर चोरी के माल सहित गिरफ्तार ● वन कर्मियों पर हमला करने वाले तीन बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार, कार से ₹52,500 के जाली नोट बरामद ● टिहरी जाने से पहले हरिद्वार में रोके गए सांसद चंद्रशेखर आजाद, शंकराचार्य चौक पर तीन घंटे तक हाईवे प्रभावित( देखे वीडियो) ● एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर कलियर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में नाबालिग सकुशल बरामद ● कानून व्यवस्था को लेकर सुराज सेवा दल का डीजीपी कार्यालय घेराव, डीजीपी के इस्तीफे की उठाई मांग (देखे वीडियो) ● पिरान कलियर के वार्ड-1 में बदहाल बिजली व्यवस्था पर सभासद ने उठाई आवाज, जर्जर लाइन बदलने की मांग ● SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई, कोतवाली मंगलौर में 63 मालों का निस्तारण
क्राइम

जिम से बाहर निकलते ही बरसी गोलियां: स्टोन क्रशर कारोबारी की सरेआम हत्या, राजधानी में सनसनी..

✍ Super Admin 🕒 13 Feb 2026, 05:37 PM
जिम से बाहर निकलते ही बरसी गोलियां: स्टोन क्रशर कारोबारी की सरेआम हत्या, राजधानी में सनसनी..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

देहरादून: राजधानी देहरादून में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज हत्या से सामने आया है। जिम से बाहर निकलते ही स्टोन क्रशर संचालक विक्रम शर्मा पर घात लगाए बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय विक्रम शर्मा मूल रूप से काशीपुर में स्टोन क्रशर का संचालन करते थे और देहरादून के रेसकोर्स क्षेत्र में रह रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे वह जिम करने के बाद सिटी सेंटर से बाहर निकल रहे थे, तभी पहले से घात लगाए दो हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वहीं उनका तीसरा साथी मुख्य सड़क पर बाइक लेकर तैयार खड़ा था। गोली लगते ही विक्रम शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।

सूत्रों के मुताबिक, विक्रम शर्मा को पहले से जान का खतरा था और वह खुद भी हथियार लेकर जिम पहुंचे थे, लेकिन अचानक हुए हमले में उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना को सुनियोजित साजिश मानते हुए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, जबकि पुलिस जल्द ही मामले के खुलासे का दावा कर रही है।

Comments (0)