logo
Breaking News
● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले ● भीम आर्मी के नगर अध्यक्ष गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा और जिला अध्यक्ष विशाल चौहान पर मुकदमा दर्ज ● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो)
धर्म

लक्सर में प्रमोद खारी की मौजूदगी में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती

✍ Super Admin 🕒 14 Apr 2026, 10:37 PM
लक्सर में प्रमोद खारी की मौजूदगी में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

लंढौरा । लक्सर क्षेत्र में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां जगह-जगह भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।


इस अवसर पर भाजपा नेता प्रमोद खारी ने क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों और कस्बों का दौरा किया। सुबह से ही उनका काफिला विभिन्न स्थानों पर पहुंचता रहा, जहां उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। हर जगह स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भागीदारी देखने को मिली।


पूरे लक्सर क्षेत्र में ढोल-नगाड़ों की गूंज और “जय भीम” के नारों से माहौल गुंजायमान हो उठा। इस दौरान सामाजिक एकता और भाईचारे का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला।


अपने संबोधन में प्रमोद खारी ने कहा कि “डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज को समानता, न्याय और अधिकारों का जो मार्ग दिखाया है, वह आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाकर समाज को आगे बढ़ाना चाहिए।”

कार्यक्रम के दौरान कई सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिनमें युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस आयोजन ने समाज में जागरूकता और एकता का संदेश दिया।
इस मौके पर हरदीप चौधरी, अजीम अली, नौशाद अली, दीपक कुमार, परवेज समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Comments (0)