logo
Breaking News
● 7.73 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, सिडकुल पुलिस ने NDPS एक्ट में दर्ज किया मुकदमा ● आदतन अपराधी को हरिद्वार जिले से किया गया तड़ीपार, एक महीने तक जिले में प्रवेश पर रोक ● एमएलसी चुनाव में सपा के पांच प्रत्याशियों की जीत पर मौसम अली ने दरगाह साबिर पाक में चादरपोशी कर मांगी दुआ, 2027 में अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की जताई उम्मीद ● पीरपुरा में करवा चौथ पर छाए इंतजार प्रधान, महिलाओं को बांटे उपहार ● दरगाह कार्यालय में निलंबित कर्मचारी का ‘दबंगई’ वाला अंदाज! स्टाफ को धमकाने का आरोप.. ● दरगाह कार्यालय में फर्जी आधार कार्ड के जरिए नौकरी पाने का आरोप, कार्रवाई की मांग ● मो. इंतजार प्रधान की पहल: करवाचौथ पर ग्राम पीरपुरा की सुहागिनों को मिलेगा खास उपहार, सुराज सेवा दल व अलीशा ट्रेडर्स की अनूठी पहल ● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश ● हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार ● दीपावली से पहले हरिद्वार में शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ सेवा, 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से आसान होगा श्रद्धालुओं का सफर
उत्तराखंड

अंकिता न्याय आंदोलन में सुराज सेवा दल की हुंकार, स्वामी दर्शन भारती के खिलाफ सड़कों पर फूटा आक्रोश, किया पुतला दहन..

✍ Super Admin 🕒 08 Jan 2026, 10:16 PM
अंकिता न्याय आंदोलन में सुराज सेवा दल की हुंकार, स्वामी दर्शन भारती के खिलाफ सड़कों पर फूटा आक्रोश, किया पुतला दहन..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर चल रहे न्याय आंदोलन के बीच सुराज सेवा दल ने मंगलवार को हरिद्वार में जोरदार विरोध प्रदर्शन कर अपनी नाराज़गी खुलकर जाहिर की। संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लैंसडौन चौक पर स्वामी दर्शन भारती का पुतला दहन करते हुए उन पर राजनीतिक एजेंट की भूमिका निभाने का आरोप लगाया और कड़ी चेतावनी दी।

प्रदर्शन के दौरान नारी सम्मान, सनातन परंपरा और अंकिता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी हुई। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कहा कि सनातन और भगवा की आड़ में किसी भी तरह से अन्याय का समर्थन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि साधु-संत सनातन संस्कृति की आत्मा माने जाते हैं, लेकिन जब कोई संत पद की मर्यादा छोड़कर राजनीतिक संरक्षण में बयानबाजी करता है, तो उससे पूरी संत परंपरा की छवि धूमिल होती है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नारी सम्मान पर किसी भी प्रकार की चोट संगठन को स्वीकार नहीं है।

जोशी ने आरोप लगाया कि स्वामी दर्शन भारती जैसे लोग अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे संवेदनशील विषय पर सनातन मूल्यों से भटक कर राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं, जिससे समाज में भ्रम और आक्रोश फैल रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के कारण धर्म की गरिमा को गहरा आघात पहुंचता है।

प्रदेश अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई में जो भी जयचंद बनकर सामने आएगा, सुराज सेवा दल उसे जनता के सामने बेनकाब करेगा और जवाबदेह बनाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि पीड़िता के माता-पिता की भावना का सम्मान करते हुए मामले की सीबीआई जांच तत्काल संस्तुत की जाए।

प्रदर्शन में देवेंद्र बिष्ट, विपिन, पूजा बिष्ट, कावेरी जोशी, हिमांशु धामी, निधि, यश, संगीता, सत्येंद्र, घनश्याम, राहुल, सोनम, अमन, अभिनव, साहिल बेदी, बाबू, सुमित, अरविंद यादव, नितेश, लक्ष्मी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुतला दहन के जरिए आक्रोश प्रकट करते हुए न्याय की मांग को दोहराया गया।

Comments (0)