logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

पुरानी रंजिश बनी खूनी संघर्ष की वजह, दो पक्षों के विवाद में, दो लोग घायल, एक कि हालत नाजुक..

✍ Super Admin 🕒 06 Feb 2026, 03:22 PM
पुरानी रंजिश बनी खूनी संघर्ष की वजह, दो पक्षों के विवाद में, दो लोग घायल, एक कि हालत नाजुक..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

रुड़की: मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घोसीपुरा में वर्षों पुराने आपसी विवाद ने एक बार फिर हिंसक मोड़ ले लिया। खेत में काम करने गए एक व्यक्ति पर दूसरे पक्ष ने अचानक हमला बोल दिया। देखते ही देखते मामला खूनी संघर्ष में बदल गया और लाठी-डंडों से हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, घोसीपुरा निवासी हाकम अपने खेत पर किसी कार्य से पहुंचे थे। तभी पुराने विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के लोग वहां आ धमके। पहले कहासुनी हुई और फिर अचानक हाकम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने हाकम को बेरहमी से पीटा।

शोर-शराबा सुनकर परिवार के सदस्य दिलशाद बीच-बचाव के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन हमलावरों का गुस्सा उन पर भी टूट पड़ा। दोनों को गंभीर हालत में घायल कर दिया गया। घटना के बाद गांव में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने घायलों को तत्काल सरकारी अस्पताल, रुड़की भिजवाया। चिकित्सकों ने हाकम की हालत चिंताजनक बताते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि दिलशाद का उपचार सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एहतियातन गांव में पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है और हालात फिलहाल नियंत्रण में बताए जा रहे हैं।

Comments (0)