logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

"नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई"

✍ Super Admin 🕒 31 Mar 2026, 06:06 PM
"नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई"

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। थाना बुग्गावाला क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बुग्गावाला निवासी एक व्यक्ति ने 30 मार्च 2026 को पुलिस में तहरीर दी कि रितिक पुत्र प्रताप, निवासी ग्राम मजाहिदपुर, उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।


तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार ने शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए, जिसके बाद थानाध्यक्ष बुग्गावाला के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।


पुलिस टीम ने अथक प्रयास करते हुए 31 मार्च 2026 को रायघाटी पुल, बुग्गावाला क्षेत्र से आरोपी रितिक को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी का विवरण:
रितिक पुत्र प्रताप, निवासी ग्राम मजाहिदपुर, थाना बुग्गावाला, जनपद हरिद्वार।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
उपनिरीक्षक देवेन्द्र चौहान, चौकी प्रभारी अमानतगढ़
कांस्टेबल भागचंद
कांस्टेबल महिपाल (CIU रुड़की)

Comments (0)