logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, लक्सर पुलिस ने दबोचा

✍ Super Admin 🕒 15 Mar 2026, 05:09 PM
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, लक्सर पुलिस ने दबोचा

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार जनपद में महिला एवं बाल अपराधों के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कोतवाली लक्सर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई कि टांडा भागमल भोगपुर निवासी शुभम पुत्र भोलू उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसकी इच्छा के विरुद्ध अवैध संबंध बनाए। आरोप है कि इस दौरान आरोपी के भाई और माता ने भी पीड़िता को गाली-गलौज करते हुए धमकाया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तहरीर के आधार पर कोतवाली लक्सर में मुकदमा संख्या 249/26 के तहत पोक्सो अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई।


पुलिस टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों और आने-जाने वाले मार्गों पर नजर रखते हुए सघन तलाश अभियान चलाया। तकनीकी सहायता और पुलिस की सक्रियता के चलते 14 मार्च 2026 को आरोपी को लक्सर क्षेत्र से हिरासत में ले लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी का नाम व पता:
शुभम पुत्र भोलू, निवासी टांडा भागमल भोगपुर, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
उ0नि0 हरीश गैरोला
म0उ0नि0 कल्पना शर्मा
कानि0 अरविन्द चन्देल
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में महिला और बच्चों से जुड़े अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Comments (0)