logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

₹84 हजार की रिकवरी के मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार, कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

✍ Super Admin 🕒 11 Mar 2026, 05:12 PM
₹84 हजार की रिकवरी के मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार, कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻


पिरान कलियर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे वारंटियों के खिलाफ अभियान के तहत थाना पिरान कलियर पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस द्वारा जनपद एवं गैर जनपद में लगातार दबिश देकर वांछित और वारंटियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
 पिरान कलियर पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय से प्राप्त आदेश के अनुपालन में शहराज पुत्र इंतजार निवासी ग्राम महमूदपुर, थाना पिरान कलियर, जिला हरिद्वार (उम्र 23 वर्ष) को उसके ट्यूबवेल, ग्राम महमूदपुर से गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ वाद संख्या 48/2022 धारा 125(3) सीआरपीसी के तहत लगभग ₹84 हजार रुपये की रिकवरी लंबित थी, जिस संबंध में न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था।
गिरफ्तार वारंटी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे—
उप निरीक्षक विनोद कुमार गोला, हेड कांस्टेबल 322 रविंद्र वालियान और कांस्टेबल 595 जितेंद्र सिंह, थाना कोतवाली कलियर, जनपद हरिद्वार।
पुलिस का कहना है कि वारंटियों और वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Comments (0)