logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
दुर्घटना

तेज रफ्तार कार और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर, उड़े परखच्चे; तीन की मौके पर मौत, चार घायल..

✍ Super Admin 🕒 18 Jan 2026, 01:51 PM
तेज रफ्तार कार और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर, उड़े परखच्चे; तीन की मौके पर मौत, चार घायल..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार।  जनपद के फेरूपुर क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। हरिद्वार मार्ग पर फेरूपुर के पास अनियंत्रित कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस के मुताबिक हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान विकास कुमार निवासी फेरूपुर (कार चालक), चरण सिंह निवासी कलियर, रुड़की (यात्री) और आस मुहम्मद निवासी नसीरपुर खुर्द, लक्सर (ई-रिक्शा चालक) के रूप में हुई है। तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। प्रारंभिक जांच में तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments (0)