logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
दुर्घटना

छुट्टी पर घर आए फौजी जवान की दर्दनाक मौत, पालतू कुत्ते संग ट्रेन की चपेट में आए

✍ Super Admin 🕒 08 May 2026, 06:03 PM
छुट्टी पर घर आए फौजी जवान की दर्दनाक मौत, पालतू कुत्ते संग ट्रेन की चपेट में आए

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

रुड़की। शुक्रवार सुबह रुड़की के ढंडेरा क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। सेना में तैनात जवान देवेंद्र कुमार की अपने पालतू कुत्ते के साथ ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

मिली जानकारी के अनुसार शिवाजी कॉलोनी, ढंडेरा निवासी देवेंद्र कुमार भारतीय सेना में कार्यरत थे और वर्तमान में झांसी में तैनात थे। वह 28 अप्रैल को छुट्टी लेकर अपने घर रुड़की आए हुए थे। शुक्रवार सुबह वह रोजाना की तरह अपने पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि बुचड़ी फाटक के पास अचानक हरिहर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से देवेंद्र कुमार और उनका पालतू कुत्ता दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे की खबर सुनते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। जवान की असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
जिस जवान ने कुछ दिन पहले ही अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए छुट्टी ली थी, उसकी इस तरह दर्दनाक मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। इलाके के लोगों ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Comments (0)