logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

बिजली चोरी पर छापा, गांव में बवाल: विजिलेंस टीम से झड़प, धक्का-मुक्की और हंगामे से गरमाया माहौल, (देखें वीडियो)..

✍ Super Admin 🕒 18 Feb 2026, 02:19 PM
बिजली चोरी पर छापा, गांव में बवाल: विजिलेंस टीम से झड़प, धक्का-मुक्की और हंगामे से गरमाया माहौल, (देखें वीडियो)..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार: पथरी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर जट गांव में बुधवार सुबह बिजली चोरी की सूचना पर की गई छापेमारी के दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम स्थानीय पुलिस के साथ कार्रवाई के लिए गांव पहुंची थी, लेकिन कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों के विरोध ने हालात बिगाड़ दिए।

बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने टीम की कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया, जो देखते ही देखते उग्र हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विरोध कर रहे युवकों और विजिलेंस टीम के बीच तीखी नोकझोंक हुई और मामला धक्का-मुक्की से होते हुए हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने विजिलेंस टीम पर हमला कर दिया, जिससे टीम के उपकरणों को आंशिक नुकसान पहुंचा। हालांकि किसी कर्मचारी के गंभीर रूप से घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है तथा वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान जुटाए जा रहे हैं।

थाना अध्यक्ष मनोज नौटियाल के अनुसार विभाग की ओर से अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments (0)