logo
Breaking News
● बोडाहेड़ी में बवाल के बाद हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, ड्रोन से छतों की निगरानी, 9 लोग हिरासत में (देखे वीडियो) ● हरिद्वार पुलिस का जाली नोट गिरोह पर बड़ा प्रहार, नकली करेंसी छापने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ ● SSP हरिद्वार के नेतृत्व में लक्सर पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो शातिर चोर चोरी के माल सहित गिरफ्तार ● वन कर्मियों पर हमला करने वाले तीन बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार, कार से ₹52,500 के जाली नोट बरामद ● टिहरी जाने से पहले हरिद्वार में रोके गए सांसद चंद्रशेखर आजाद, शंकराचार्य चौक पर तीन घंटे तक हाईवे प्रभावित( देखे वीडियो) ● एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर कलियर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में नाबालिग सकुशल बरामद ● कानून व्यवस्था को लेकर सुराज सेवा दल का डीजीपी कार्यालय घेराव, डीजीपी के इस्तीफे की उठाई मांग (देखे वीडियो) ● पिरान कलियर के वार्ड-1 में बदहाल बिजली व्यवस्था पर सभासद ने उठाई आवाज, जर्जर लाइन बदलने की मांग ● SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई, कोतवाली मंगलौर में 63 मालों का निस्तारण ● मोहर्रम पर रुड़की में गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल, ताजियों और अखाड़ों के जुलूस में उमड़ा जनसैलाब ● यौम-ए-आशूरा पर 'हुसैन सबके हैं' सेवा अभियान सम्पन्न, 10 दिनों तक इंसानियत और भाईचारे का दिया संदेश ● निर्जला एकादशी पर IPS कॉलेज की सराहनीय पहल, राहगीरों को पिलाया शीतल जल ● पथरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार ● काशीपुर में गन्ना सर्वेक्षण कार्यों का निरीक्षण, किसानों को योजनाओं का लाभ लेने की अपील ● ज्वालापुर पुलिस का बड़ा एक्शन: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, इको स्पोर्ट कार और छोटा हाथी बरामद
क्राइम

कोहरे में छिपकर मोबाइल दुकानों पर धावा बोलने वाला दिल्ली का शातिर गिरोह हरिद्वार पुलिस के शिकंजे में..

✍ Super Admin 🕒 23 Jan 2026, 05:46 PM
कोहरे में छिपकर मोबाइल दुकानों पर धावा बोलने वाला दिल्ली का शातिर गिरोह हरिद्वार पुलिस के शिकंजे में..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। घने कोहरे की आड़ लेकर मोबाइल दुकानों को निशाना बनाने वाले दिल्ली के कुख्यात चोर गिरोह की चाल पर हरिद्वार पुलिस ने करारा प्रहार किया है। शटर तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त ईको कार सहित चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल कारोबारियों ने राहत की सांस ली है।

बीती 14 जनवरी को कोतवाली नगर क्षेत्र के ऋषिकुल इलाके में दो मोबाइल दुकानों के शटर तोड़कर मोबाइल फोन व अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। घटना की सूचना पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल ने तत्काल खुलासे के निर्देश दिए।

सीसीटीवी से दिल्ली तक जुड़ी कड़ियां.....
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर रितेश शाह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की। फुटेज में एक संदिग्ध ईको कार दिखाई दी, जिससे दो युवक उतरकर दुकानों की ओर जाते नजर आए। इसके बाद हरिद्वार से लेकर दिल्ली तक सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की कड़ी खंगाली गई।

कोहरे में भी नहीं टूटी पुलिस की मेहनत.....
घने कोहरे के कारण वाहन को ट्रेस करना चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन तकनीकी विश्लेषण और निरंतर प्रयासों से ईको कार का नंबर DL5CW-1161 चिन्हित कर लिया गया। जांच में सामने आया कि वाहन स्वामी ईदरीश अंसारी एक शातिर अपराधी है, जो पहले भी कई चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।

चेकिंग में दबोचे गए आरोपी
लगातार निगरानी और सघन चेकिंग के दौरान औद्योगिक क्षेत्र बाईपास पर पुलिस ने ईको कार सवार दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक बार फिर चोरी की नीयत से हरिद्वार आ रहे थे। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से मोबाइल फोन, एमआई कंपनी की बैटरियां, मदर बोर्ड, मोबाइल फोल्डर, तिजोरी सहित अन्य सामान बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त.....
ईदरीश अंसारी पुत्र फारुख अंसारी, निवासी शास्त्री पार्क, दिल्ली (स्थायी पता—बक्सर, बिहार), उम्र 35 वर्ष
जीतू यादव पुत्र स्व. कमल यादव, निवासी मीना बाजार, पुरानी दिल्ली (स्थायी पता—समस्तीपुर, बिहार), उम्र 34 वर्ष
पूछताछ में एक अन्य वांछित आरोपी का नाम भी सामने आया है, जिसकी तलाश जारी है।
बरामदगी.....
05 मोबाइल फोन
15 एमआई कंपनी की बैटरियां
01 मदर बोर्ड
01 ईवीडीओ मशीन
07 मोबाइल फोल्डर
01 तिजोरी
घटना में प्रयुक्त सिल्वर रंग की ईको कार
पुलिस टीम.....
प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह, SSI नंदकिशोर गवाड़ी, उ0नि0 ऋषिकान्त पटवाल, उ0नि0 प्रदीप कुमार, उ0नि0 आशीष नेगी, का0 जसवीर, का0 सत्यपाल तोमर, का0 परविन्द्र, का0 रविन्द्र धस्माना।

Comments (0)