logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

रुड़की में फिल्मी अंदाज़ में बड़ी चोरी: ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़ लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश

✍ Super Admin 🕒 03 Jun 2026, 02:34 PM
रुड़की में फिल्मी अंदाज़ में बड़ी चोरी: ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़ लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने बेखौफ अंदाज़ में एक ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली।

 हैरानी की बात यह रही कि बदमाश करीब एक घंटे तक दुकान के अंदर आराम से चोरी करते रहे और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।

आधी रात को दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के अनुसार, पूर्वी अंबर तालाब स्थित खन्ना ज्वैलर्स में मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात अज्ञात बदमाशों ने धावा बोला। बदमाश सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार होकर दुकान के बाहर पहुंचे और शटर व ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए।

जेवरात और नकदी समेटकर हुए फरार
दुकान में घुसे चोरों ने सोने-चांदी के कीमती आभूषणों के साथ नकदी पर भी हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये में है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी एक-एक कर मौके से फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज से मिले अहम सुराग
घटना के बाद जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो पूरी वारदात कैमरे में कैद मिली। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी कार से आए और योजनाबद्ध तरीके से चोरी को अंजाम दिया। पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश
घटना की सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों के आने-जाने के रास्तों का पता लगाया जा सके।

जल्द होगा खुलासा: एसपी देहात
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर चोरी किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान के प्रयास जारी हैं और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Comments (0)