logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7.966 किलो गांजे के साथ ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

✍ Javed Ansari 🕒 13 Jun 2026, 08:23 PM
हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7.966 किलो गांजे के साथ ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ड्रग्स तस्कर को 7.966 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।


इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि “हरिद्वार पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। ऑपरेशन प्रहार के तहत सख्ती से कार्रवाई की जा रही है और किसी भी हाल में नशा कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा। नशा मुक्त समाज बनाना हमारी प्राथमिकता है।”


जानकारी के अनुसार, दिनांक 12/13 जून 2026 की रात्रि में कोतवाली नगर पुलिस की टीम सर्वानंद घाट पार्किंग क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर बैग लेकर भागने लगा।


पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके बैग से पत्तीदार पदार्थ बरामद हुआ, जिसे जांच और वजन करने पर 7.966 किलोग्राम अवैध गांजा पाया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रमोद साहनी पुत्र रामबिलास साहनी निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला, कांवली रोड, कोतवाली नगर, देहरादून तथा वर्तमान पता बंगाली बस्ती, मोतीचूर, थाना रायवाला, देहरादून बताया।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर हरिद्वार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह अवैध गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा, उपनिरीक्षक नवीन नेगी, कांस्टेबल सन्दीप रावत और कांस्टेबल पवनीश कवि शामिल रहे।

Comments (0)