logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

हरिद्वार में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 5.5 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

✍ Javed Ansari 🕒 24 Jun 2026, 06:28 PM
हरिद्वार में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 5.5 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार: जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पथरी पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ए.एन.टी.एफ.) की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने एक युवक को भारी मात्रा में अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 21.31 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।


 एसएसपी का सख्त संदेश: नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जिलेभर में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों और संबंधित इकाइयों को सख्त निर्देश दिए हैं कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ प्रभावी और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे तत्वों पर लगातार शिकंजा कसा जाएगा।


चेकिंग के दौरान दबोचा गया आरोपी
इसी अभियान के तहत थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में पथरी पुलिस और ए.एन.टी.एफ. हरिद्वार की संयुक्त टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान दोगीवाला जाने वाले मार्ग पर फेरूपुर के पास एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से 21.31 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शाहरुख पुत्र शौकीन निवासी ग्राम धनपुरा, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार बताया।


एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज, नेटवर्क की जांच जारी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। वहीं बरामद स्मैक के स्रोत और इससे जुड़े नेटवर्क के अन्य सदस्यों के बारे में भी जांच जारी है। इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह, अपर उपनिरीक्षक मुकेश राणा, कांस्टेबल जयपाल चौहान, कांस्टेबल कान्तिराम सहित ए.एन.टी.एफ. हरिद्वार की टीम शामिल रही।

Comments (0)