logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

गंगनहर पुलिस की तिहरी सफलता: ज्वेलर्स चोरी का खुलासा, वाहन चोर गिरोह दबोचा, 51 मोबाइल लौटाए

✍ Javed Ansari 🕒 10 Jun 2026, 02:26 PM
गंगनहर पुलिस की तिहरी सफलता: ज्वेलर्स चोरी का खुलासा, वाहन चोर गिरोह दबोचा, 51 मोबाइल लौटाए

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

रुड़की। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने एक ही दिन में तीन बड़ी सफलताएं हासिल कर अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने ज्वेलर्स की दुकान में हुई लाखों रुपये की नकबजनी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही दोपहिया वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर 11 चोरी के वाहन बरामद किए गए हैं। वहीं सीईआईआर पोर्टल की मदद से रिकवर किए गए 51 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपकर पुलिस ने आमजन का विश्वास भी मजबूत किया है।


प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि हरिद्वार पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आमजन को राहत पहुंचाने का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। एसएसपी ने सफल अभियानों में शामिल पुलिस टीमों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।


एसपी देहात शेखर सुयाल ने बताया कि ज्वेलर्स की दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद थाना क्षेत्र स्थित शहीद नगर, जवाहर पार्क निवासी 35 वर्षीय साहिन पुत्र शाह आलम को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी किए गए सोने और चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है।


प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने दोपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस दौरान माधोपुर हजरतपुर निवासी अयान पुत्र नसीम अहमद तथा नगला कुबड़ा, झबरेड़ा निवासी अजय पुत्र मांगेराम को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर एक स्कूटी और दस मोटरसाइकिल समेत कुल 11 चोरी के वाहन बरामद किए गए हैं।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चोरी के वाहनों में मॉडिफिकेशन कर उन्हें बेचने और इस्तेमाल करने का कार्य करते थे। बरामद वाहनों के संबंध में विभिन्न थानों से जानकारी जुटाई जा रही है। इसी क्रम में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के देहात क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के दौरान गंगनहर कोतवाली परिसर में सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बरामद किए गए।

 करीब 20 लाख रुपये बाजार मूल्य के 51 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। लंबे समय से अपने मोबाइल फोन मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरे उस समय खिल उठे जब उन्हें उनका खोया हुआ सामान वापस मिला।


मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों ने हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मोबाइल फोन केवल संचार का साधन नहीं बल्कि उनकी महत्वपूर्ण जानकारियों, दस्तावेजों और यादों का भी हिस्सा था। मोबाइल वापस मिलने से उन्हें बड़ी राहत महसूस हुई है।


इन सफल अभियानों में प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीप कुमार, उपनिरीक्षक पंकज कुमार, उपनिरीक्षक नवीन कुमार, उपनिरीक्षक संजीव चौहान, उपनिरीक्षक ब्रह्मदत्त बिल्जवाण, अपर उपनिरीक्षक मनीष कवि, हेड कांस्टेबल यूनुस बेग, कांस्टेबल प्रभाकर, कांस्टेबल अजय काला, कांस्टेबल धीरेंद्र, कांस्टेबल वसीम तथा हेड कांस्टेबल मनमोहन समेत पुलिस टीम के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Comments (0)