logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

ऑपरेशन प्रहार: ₹5000 का ईनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, छह महीने से पुलिस को दे रहा था चकमा

✍ Javed Ansari 🕒 29 Jul 2026, 02:23 PM
ऑपरेशन प्रहार: ₹5000 का ईनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, छह महीने से पुलिस को दे रहा था चकमा

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। जनपद में फरार अपराधियों और गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना पथरी पुलिस ने जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में वांछित चल रहे ₹5000 के ईनामी गैंगस्टर रोमी चौहान उर्फ सेठजी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले करीब छह महीने से लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन आखिरकार पुलिस की सटीक रणनीति के आगे उसकी एक न चली।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपदभर में फरार अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुभाषगढ़ तिराहे के पास से आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की गिरफ्तारी पर एसएसपी द्वारा ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था।


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रोमी चौहान उर्फ सेठजी पुत्र एन्थोनी, निवासी सोनालीपुरम, आईआईटी रुड़की, जमीनी सौदों के नाम पर लोगों को झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य है। इस गिरोह के चार अन्य सदस्यों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि रोमी लगातार फरार चल रहा था। थाना पथरी में आरोपी के खिलाफ वर्ष 2026 में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि थाना पथरी पुलिस अब तक इस अभियान के दौरान 10 ईनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह, कांस्टेबल जितेन्द्र पुंडीर, कांस्टेबल रविन्द्र बिष्ट, कांस्टेबल मुकेश चौहान एवं कांस्टेबल दीपक चौधरी शामिल रहे।

Comments (0)