logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
प्रशासन

ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की बड़ी सफलता, लापता महिला और 5 वर्षीय मासूम सकुशल बरामद

✍ Javed Ansari 🕒 02 Aug 2026, 04:21 PM
ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की बड़ी सफलता, लापता महिला और 5 वर्षीय मासूम सकुशल बरामद

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पिरान कलियर/ हरिद्वार पुलिस के ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पिरान कलियर पुलिस ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए लापता महिला और उसके 5 वर्षीय पुत्र को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। महिला अपने पति से नाराज होकर बिना किसी को बताए बेटे के साथ घर छोड़कर रिश्तेदारी में चली गई थी।

जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को सलमान पुत्र मोहम्मद अनीस निवासी मुकर्रबपुर, थाना पिरान कलियर ने पुलिस को लिखित सूचना दी कि उसकी पत्नी चांद बीबी 13 जुलाई 2026 को अपने पांच वर्षीय पुत्र के साथ बिना बताए घर से चली गई है और वापस नहीं लौटी। सूचना के आधार पर थाना पिरान कलियर में गुमशुदगी संख्या 21/26 दर्ज की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी के निर्देशन में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने कलियर और रुड़की क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा महिला के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की।

लगातार प्रयास और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने 2 अगस्त 2026 को महिला और उसके बच्चे को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद स्थित रामपुर दौराया क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद दोनों को थाना लाकर आवश्यक कार्रवाई के उपरांत परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपने पति से नाराज होकर बेटे के साथ बस से मुरादाबाद स्थित रिश्तेदारी में चली गई थी।

अपने परिवार के सदस्यों को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने पिरान कलियर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस टीम की तत्परता की सराहना की।

बरामदगी में शामिल पुलिस टीम:

  • प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी
  • उपनिरीक्षक कुंदन सिंह रावत
  • हेड कांस्टेबल सोनू कुमार
  • महिला कांस्टेबल सरिता राणा

Comments (0)