logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
उत्तराखंड

हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त

✍ Javed Ansari 🕒 09 Jun 2026, 04:29 PM
हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में राशन कार्डों के विशेष सत्यापन अभियान के तहत प्रशासन ने अपात्र एवं दोहरे लाभ लेने वाले लाभार्थियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। अब तक 462 राशन कार्ड और 2202 यूनिट निरस्त किए जा चुके हैं।


जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे क्षेत्रों में कुछ ऐसे परिवार चिन्हित हुए हैं जो दोनों राज्यों में राशन कार्ड बनवाकर गैस कनेक्शन, आयुष्मान योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अनुचित लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इस अनियमितता को रोकने के लिए शासन के निर्देशों तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में विशेष सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत विभिन्न टीमों का गठन कर जनपद में प्रचलित राशन कार्डों की जांच की जा रही है। 28 अप्रैल 2026 से 8 जून 2026 तक कुल 20,861 राशन कार्डों का सत्यापन किया गया है।


सत्यापन के दौरान आर्थिक रूप से सक्षम, अपात्र, मृतक तथा जनपद से बाहर निवास कर रहे व्यक्तियों के राशन कार्डों की पहचान कर कार्रवाई की गई। इसके परिणामस्वरूप 462 राशन कार्ड और 2202 यूनिट निरस्त की गई हैं।


जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार यह विशेष सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि केवल पात्र व्यक्ति ही सरकारी योजनाओं का लाभ लें तथा किसी भी प्रकार की गलत जानकारी देकर लाभ प्राप्त करने का प्रयास न करें।

Comments (0)