logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड के 408 हज यात्रियों का दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

✍ Javed Ansari 🕒 18 Jun 2026, 03:02 PM
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्रियों का दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

नई दिल्ली, 17 जून 2026। उत्तराखण्ड प्रदेश के हज यात्रियों की वतन वापसी का सिलसिला जारी है। बुधवार को फ्लाइट संख्या SV5710 सुबह 05:25 बजे 305 हज यात्रियों को लेकर तथा फ्लाइट संख्या SV5814 शाम 06:25 बजे 103 हज यात्रियों को लेकर इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, टर्मिनल-3, नई दिल्ली पहुँची।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद ने हज यात्रियों का फूल-मालाएं पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। स्वागत के दौरान उन्होंने हज यात्रियों से हज यात्रा के दौरान उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की। हज यात्रियों ने बताया कि उन्हें मक्का एवं मदीना में बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे उनका हज सफर अत्यंत सुगम और यादगार रहा। यात्रियों ने बेहतर व्यवस्थाओं के लिए केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा कैबिनेट मंत्री (अल्पसंख्यक कल्याण) खजान दास का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।

हज यात्रियों ने उत्तराखण्ड राज्य हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद का भी विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने हज यात्रा की शुरुआत से लेकर वतन वापसी तक हर स्तर पर भरपूर सहयोग प्रदान किया, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

इस दौरान उत्तराखण्ड राज्य हज समिति के हज अधिकारी मोहम्मद अहसान एवं कार्यालय स्टाफ अब्दुल कादिर भी उपस्थित रहे।

Comments (0)