logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

296 CCTV कैमरों की पड़ताल से खुला बुलेट लूटकांड, मंगलौर पुलिस ने दो शातिर लुटेरे दबोचे

✍ Javed Ansari 🕒 17 Jun 2026, 04:09 PM
296 CCTV कैमरों की पड़ताल से खुला बुलेट लूटकांड, मंगलौर पुलिस ने दो शातिर लुटेरे दबोचे

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। कोतवाली मंगलौर पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल लूटकांड का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई बुलेट मोटरसाइकिल और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर बाइक भी बरामद कर ली है। मामले में शामिल दो अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत इस लूटकांड के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मंगलौर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक मंगलौर के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम ने जनपद और आसपास के क्षेत्रों में लगे करीब 296 CCTV कैमरों की गहन जांच की तथा तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार, 5 जून 2026 को देवबंद निवासी हिमांशु पुत्र राजीव ने अज्ञात बदमाशों द्वारा उनकी बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UK08AX-3897 लूटकर ले जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले के खुलासे के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

16 जून 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने सर्वानंद घाट, हरिद्वार से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटी गई बुलेट मोटरसाइकिल तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में दोनों ने अपने दो अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष पुत्र महावीर निवासी ग्राम डोसीनी, थाना लक्सर तथा सिद्धार्थ पुत्र बिरमपाल निवासी ग्राम ढंढेरा, थाना सिविल लाइन, रुड़की के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमल कांत रतूड़ी, कांस्टेबल रणवीर, कांस्टेबल रोशन, कांस्टेबल दिनेश तथा सीआईयू रुड़की के कांस्टेबल महिपाल शामिल रहे।

Comments (0)