logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

✍ Javed Ansari 🕒 07 Jun 2026, 10:05 PM
25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। करीब 25 दिनों की लगातार मेहनत, आधुनिक तकनीकी जांच और सैकड़ों घंटों की पड़ताल के बाद हरिद्वार पुलिस ने एक अज्ञात महिला के ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह ने पत्रकार वार्ता में पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार खुलासा किया।


मामला 10 मई 2026 का है, जब चंडी देवी मंदिर रोपवे के पास बंद पड़े पैदल मार्ग पर घनी झाड़ियों के बीच एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। शव काफी पुराना और सड़-गल चुका था, जिससे उसकी पहचान करना लगभग असंभव हो गया था। घटनास्थल से पुलिस को दो कुंडल, टूटा हुआ मंगलसूत्र, एक सफेद गमछा तथा महिला के गले में कसकर बंधा ब्लाउज बरामद हुआ था।


पहचान बन गई थी सबसे बड़ी चुनौती
एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर थाना श्यामपुर और सीआईयू हरिद्वार की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस के सामने दो बड़ी चुनौतियां थीं—पहली मृतका की पहचान और दूसरी हत्यारों तक पहुंचना।
जांच के दौरान पुलिस को मृतका के हाथों पर बने टैटू महत्वपूर्ण सुराग के रूप में मिले। दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में "KAUSHILYA" तथा बाएं हाथ पर "K.R." और "R" के साथ दिल का चिन्ह तथा हथेली के पीछे ॐ का निशान बना हुआ था।


पुलिस ने डीसीआरबी, एससीआरबी और एनसीआरबी के माध्यम से पहचान की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। 72 घंटे तक पहचान न होने पर शव का अंतिम संस्कार किया गया और थाना श्यामपुर में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।


600 घंटे की फुटेज और लाखों मोबाइल नंबर खंगाले
पुलिस टीम ने 1 मई से 10 मई तक घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की करीब 600 घंटे की फुटेज का विश्लेषण किया। साथ ही 144 घंटे के डंप डेटा से मिले 1 लाख 64 हजार 605 मोबाइल नंबरों की जांच की गई।
जांच के दौरान 8 मई की रात की सीमित फुटेज में तीन संदिग्ध पुरुषों के साथ एक महिला चंडी देवी मंदिर की ओर जाते हुए दिखाई दी। वापसी के समय महिला उनके साथ नहीं थी। इसी सुराग के आधार पर पुलिस बांदा (उत्तर प्रदेश) तक पहुंची।
प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह
जांच में सामने आया कि मृतका कौशल्या पत्नी पप्पू निवासी बांदा, उत्तर प्रदेश के रहने वाली थी। उसका प्रेम संबंध रामप्रकाश उर्फ गोविंदा से था। रामप्रकाश पहले से शादीशुदा था, लेकिन कौशल्या उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी।


इस दबाव से परेशान होकर रामप्रकाश ने अपने भाई राकेश और जीजा छेदीलाल के साथ मिलकर कौशल्या की हत्या की साजिश रची। आरोपियों ने कौशल्या को चंडी देवी दर्शन कराने के बहाने हरिद्वार बुलाया और सुनसान स्थान पर ले जाकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया ताकि उसकी पहचान न हो सके।
700 किलोमीटर दूर पहुंची पुलिस, तीनों आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस की टीम सुरागों का पीछा करते हुए लगभग 700 किलोमीटर दूर बुंदेलखंड क्षेत्र पहुंची और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
राकेश पुत्र राजा, निवासी ग्राम ग्योडीबाबा, थाना कोतवाली नगर, बांदा (उप्र)
रामप्रकाश उर्फ गोविंदा पुत्र राजा, निवासी ग्राम ग्योडीबाबा, थाना कोतवाली नगर, बांदा (उप्र)
छेदीलाल पुत्र ईशूरी प्रसाद, निवासी ग्राम काहला गंछा, थाना कोतवाली नगर, बांदा (उप्र)
बरामदगी
03 एंड्रॉयड मोबाइल फोन
01 पिट्ठू बैग
पुलिस टीम को मिला इनाम
इस जटिल और चुनौतीपूर्ण हत्याकांड के सफल खुलासे पर गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस टीम को 5,000 रुपये तथा एसएसपी हरिद्वार ने 2,500 रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।

Comments (0)