logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

20.40 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी बरामद

✍ Javed Ansari 🕒 12 Aug 2026, 05:19 PM
20.40 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी बरामद

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

रुड़की। युवाओं की नसों में नशे का जहर घोलने वाले तस्करों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का अभियान लगातार जारी है। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026 के तहत रुड़की पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 20.40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद की है।


एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रुड़की पुलिस को नशा तस्करों की धरपकड़ और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए थे। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जुनैद पुत्र रियासत निवासी खड़ंजा कुतुबपुर, थाना लक्सर, हरिद्वार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 20.40 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी को भी कब्जे में लिया।


बरामदगी और पूछताछ के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली रुड़की में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी से जुड़े नशा तस्करी के नेटवर्क और स्मैक की सप्लाई के स्रोत के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल रजत और कांस्टेबल अनिल शर्मा शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Comments (0)