logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 18 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

✍ Javed Ansari 🕒 25 Jul 2026, 05:45 PM
हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 18 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

रुड़की। हरिद्वार पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर कुल 18 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। इनमें हरिद्वार के अलावा उत्तर प्रदेश और हरियाणा से चोरी की गई बाइक भी शामिल हैं।


एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह मेहर के नेतृत्व में 521 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी व मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। पुलिस के अनुसार आरोपी पहचान छिपाने के लिए लगातार मास्क, कपड़े और हेयर स्टाइल बदलते रहते थे।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हसीन पुत्र रईस और सोनू पुत्र अल्हादिया, निवासी ग्राम टांडा भनेड़ा, थाना मंगलौर के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, देवबंद और पानीपत समेत कई क्षेत्रों से बाइक चोरी करना स्वीकार किया। दोनों के खिलाफ पहले से भी वाहन चोरी और अन्य आपराधिक मामलों के मुकदमे दर्ज हैं।


पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर स्प्लेंडर, स्प्लेंडर प्लस, HF डीलक्स और हीरो होंडा समेत कुल 18 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने इस कार्रवाई को वाहन चोरों के खिलाफ अभियान की बड़ी सफलता बताया।

Comments (0)