logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

17 माह बाद मासूम को मिला इंसाफ, दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास

✍ Javed Ansari 🕒 01 Aug 2026, 05:43 PM
17 माह बाद मासूम को मिला इंसाफ, दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। न्याय की राह भले ही लंबी रही, लेकिन आखिरकार आठ वर्षीय मासूम बच्ची को इंसाफ मिल गया। करीब 17 माह पहले हुए जघन्य दुष्कर्म मामले में स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने दोषी दयानन्द सिंह को आजीवन कारावास तथा एक लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। इस मामले में पथरी पुलिस की सशक्त विवेचना, वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन और प्रभावी पैरवी न्यायालय के फैसले की अहम आधार बनी।


पुलिस के अनुसार, थाना पथरी क्षेत्र में 1 मार्च 2025 को बिहार निवासी एक व्यक्ति ने अपनी आठ वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। घटना के बाद बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे तत्काल जिला अस्पताल हरिद्वार ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। कई दिनों तक चले उपचार के बाद बच्ची की स्थिति में सुधार आया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पथरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 मार्च 2025 को आरोपी दयानन्द सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

विवेचना की जिम्मेदारी महिला उपनिरीक्षक शाहिदा परवीन को सौंपी गई, जिन्होंने मामले से जुड़े सभी महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित कर समयबद्ध तरीके से आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया।


स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने पुलिस द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मजबूत पैरवी की। सभी तथ्यों और साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।


थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि महिला उपनिरीक्षक शाहिदा परवीन द्वारा की गई निष्पक्ष एवं मजबूत विवेचना, साक्ष्यों का प्रभावी संकलन और न्यायालय में सशक्त पैरवी इस फैसले की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी रही। उन्होंने कहा कि यह निर्णय न केवल पीड़ित बच्ची को न्याय दिलाने वाला है, बल्कि महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में पुलिस की गंभीरता और पेशेवर कार्यशैली का भी सशक्त उदाहरण है।

Comments (0)