हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻
हरिद्वार। जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी एवं चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है।
एसएसपी ने कई उप निरीक्षकों एवं अपर उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए 15 पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। तबादला सूची में कई महत्वपूर्ण पुलिस चौकियों के प्रभारी भी बदले गए हैं।

फेरबदल के तहत उप निरीक्षक मनोज रावत को श्यामपुर कोतवाली से रुड़की कोतवाली भेजा गया है। वहीं हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी संजीत कंडारी को श्यामपुर कोतवाली में वरिष्ठ उप निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। उनके स्थान पर अंशुल अग्रवाल को हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी बनाया गया है। अंशुल अग्रवाल इससे पहले रानीपुर कोतवाली में तैनात थे।

इसी क्रम में इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली का स्थानांतरण लक्सर कोतवाली किया गया है। शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार को लखनौता चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि लखनौता चौकी प्रभारी अजय लाल को शांतरशाह चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ज्वालापुर बाजार चौकी प्रभारी देवेंद्र पाल को कनखल कोतवाली भेजा गया है। वहीं मुनव्वर हुसैन को गंगनहर कोतवाली से धनौरी चौकी प्रभारी, विपिन कुमार को लक्सर की कस्बा बाजार चौकी से ज्वालापुर रेल चौकी प्रभारी और पुष्कर चौहान को कनखल से ज्वालापुर बाजार चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा समीप पांडेय को ज्वालापुर रेल चौकी से लक्सर कस्बा बाजार चौकी तथा अमित नौटियाल को कनखल से इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

अपर उप निरीक्षक स्तर पर भी बदलाव किया गया है। देवेंद्र सिंह को धनौरी से गंगनहर कोतवाली, युवराज को क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय से बुग्गावाला और प्रमोद सिंह को पुलिस लाइन से क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय भेजा गया है।
पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की कवायद
एसएसपी द्वारा किए गए इस फेरबदल को जिले की पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। नई तैनाती के बाद अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की उम्मीद है।