logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

दिव्यांगता की आड़ में चला रहा था नशे का कारोबार, बहादराबाद पुलिस ने 1.488 किलो गांजे के साथ दबोचा

✍ Javed Ansari 🕒 01 Jul 2026, 07:26 PM
दिव्यांगता की आड़ में चला रहा था नशे का कारोबार, बहादराबाद पुलिस ने 1.488 किलो गांजे के साथ दबोचा

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दिव्यांगता की आड़ में अवैध गांजे की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 488 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। वहीं, गांजा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में चल रहे "ऑपरेशन प्रहार-2026" के तहत जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के पर्यवेक्षण में बहादराबाद पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली।


प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम गश्त और सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान नहर पटरी रोड स्थित पुराने पावर हाउस से आगे पुलिया के पास एक संदिग्ध स्कूटी सवार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1.488 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया तथा तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को सीज कर दिया गया।


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम उस्मान पुत्र नूर अहमद, निवासी ग्राम लादपुर कला, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार बताया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली बहादराबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती के साथ जारी रहेगा।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक विकास रावत (प्रभारी चौकी कस्बा बहादराबाद)
कांस्टेबल नितुल यादव
कांस्टेबल अवनेश राणा

Comments (0)