logo
Breaking News
● बोडाहेड़ी में बवाल के बाद हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, ड्रोन से छतों की निगरानी, 9 लोग हिरासत में (देखे वीडियो) ● हरिद्वार पुलिस का जाली नोट गिरोह पर बड़ा प्रहार, नकली करेंसी छापने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ ● SSP हरिद्वार के नेतृत्व में लक्सर पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो शातिर चोर चोरी के माल सहित गिरफ्तार ● वन कर्मियों पर हमला करने वाले तीन बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार, कार से ₹52,500 के जाली नोट बरामद ● टिहरी जाने से पहले हरिद्वार में रोके गए सांसद चंद्रशेखर आजाद, शंकराचार्य चौक पर तीन घंटे तक हाईवे प्रभावित( देखे वीडियो) ● एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर कलियर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में नाबालिग सकुशल बरामद ● कानून व्यवस्था को लेकर सुराज सेवा दल का डीजीपी कार्यालय घेराव, डीजीपी के इस्तीफे की उठाई मांग (देखे वीडियो) ● पिरान कलियर के वार्ड-1 में बदहाल बिजली व्यवस्था पर सभासद ने उठाई आवाज, जर्जर लाइन बदलने की मांग ● SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई, कोतवाली मंगलौर में 63 मालों का निस्तारण ● मोहर्रम पर रुड़की में गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल, ताजियों और अखाड़ों के जुलूस में उमड़ा जनसैलाब ● यौम-ए-आशूरा पर 'हुसैन सबके हैं' सेवा अभियान सम्पन्न, 10 दिनों तक इंसानियत और भाईचारे का दिया संदेश ● निर्जला एकादशी पर IPS कॉलेज की सराहनीय पहल, राहगीरों को पिलाया शीतल जल ● पथरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार ● काशीपुर में गन्ना सर्वेक्षण कार्यों का निरीक्षण, किसानों को योजनाओं का लाभ लेने की अपील ● ज्वालापुर पुलिस का बड़ा एक्शन: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, इको स्पोर्ट कार और छोटा हाथी बरामद
क्राइम

₹10,000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार, कई राज्यों की पुलिस को थी तलाश

✍ Javed Ansari 🕒 23 Jun 2026, 04:10 PM
₹10,000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार, कई राज्यों की पुलिस को थी तलाश

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

रुड़की। कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ₹10,000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी तलाश पिछले दो वर्षों से कई राज्यों की पुलिस कर रही थी। आरोपी पर धोखाधड़ी के आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।


कार किराए पर लेकर की ठगी, वापस नहीं लौटाई गाड़ियां
मामला 10 मई 2024 का है, जब ग्राम सिकरोड़ा निवासी शाकिब ने थाना भगवानपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, आरोपी अलीशान ने वादी और उसके परिचित से तीन कारें किराये पर लीं, लेकिन बाद में धोखाधड़ी करते हुए उन्हें वापस नहीं किया। जब पीड़ितों ने गाड़ियां वापस मांगीं, तो आरोपी ने गाली-गलौच और धमकी दी। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 420, 406 और 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।


लगातार फरार, घोषित था ₹10,000 का इनाम
घटना के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा कई स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन वह गिरफ्त से बाहर रहा। आरोपी की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने उस पर ₹10,000 का इनाम घोषित किया था।


सर्विलांस और मुखबिर तंत्र से मिली सफलता
भगवानपुर पुलिस टीम ने मोबाइल सर्विलांस, मुखबिर तंत्र और लगातार प्रयासों के बाद 22 जून 2026 को आरोपी अलीशान को बदरपुर बॉर्डर के पास स्थित टैक्सी स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।


कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे
गिरफ्तार आरोपी अलीशान के खिलाफ देहरादून और सहारनपुर समेत विभिन्न जनपदों में धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं। वह सभी मामलों में वांछित चल रहा था।
पुलिस टीम को मिली सफलता
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान, कांस्टेबल उवैद, रविंद्र राणा, महिला कांस्टेबल मनीषा और हेड कांस्टेबल नीरज (साइबर सेल) शामिल रहे।
आरोपी को न्यायालय में किया जाएगा पेश
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Comments (0)