logo
Breaking News
● पीरपुरा में करवा चौथ पर छाए इंतजार प्रधान, महिलाओं को बांटे उपहार ● दरगाह कार्यालय में निलंबित कर्मचारी का ‘दबंगई’ वाला अंदाज! स्टाफ को धमकाने का आरोप.. ● दरगाह कार्यालय में फर्जी आधार कार्ड के जरिए नौकरी पाने का आरोप, कार्रवाई की मांग ● मो. इंतजार प्रधान की पहल: करवाचौथ पर ग्राम पीरपुरा की सुहागिनों को मिलेगा खास उपहार, सुराज सेवा दल व अलीशा ट्रेडर्स की अनूठी पहल ● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश ● हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार ● दीपावली से पहले हरिद्वार में शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ सेवा, 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से आसान होगा श्रद्धालुओं का सफर ● ब्रिडकुल के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग; सुराज सेवा दल ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी( देखे वीडियो) ● नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस की दबिश के बाद थाने पहुंचा आरोपी ● महतावन में गन्ना विकास परिषद की कृषक चौपाल, किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी
धर्म

"हुसैन सबके हैं" थीम पर रुड़की में 10 दिवसीय लंगर-ए-हुसैनी का आगाज़, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण की नियाज़-ए-हुसैन

✍ Javed Ansari 🕒 17 Jun 2026, 03:10 PM
"हुसैन सबके हैं" थीम पर रुड़की में 10 दिवसीय लंगर-ए-हुसैनी का आगाज़, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण की नियाज़-ए-हुसैन

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

रुड़की। माह-ए-मुहर्रमुल हराम की शुरुआत के साथ रुड़की में अंजुमन ग़ुलामाने मुस्तफ़ा सोसायटी (रुड़की चैप्टर) द्वारा "हुसैन सबके हैं" थीम पर 10 दिवसीय लंगर-ए-हुसैनी का शुभारंभ किया गया। रामपुर रोड स्थित सपना ब्रिज के पास उमर कॉलोनी के बाहर आयोजित इस सार्वजनिक लंगर में पहले दिन सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर नियाज़-ए-हुसैन ग्रहण की।


अंजुमन के जनरल सेक्रेटरी कुँवर शाहिद ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी 1 मुहर्रम से 10 मुहर्रम (रोज़ा-ए-आशूरा) तक प्रतिदिन दोपहर में वेजिटेरियन लंगर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि "हुसैन सबके हैं" थीम का उद्देश्य हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) के इंसानियत, न्याय और भाईचारे के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाना है।


कर्बला का पैग़ाम आज भी प्रासंगिक
वक्ताओं ने कहा कि हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) ने कर्बला के मैदान में अपने अहल-ए-बैत और 72 वफ़ादार साथियों के साथ हक़, इंसाफ़ और इंसानियत की रक्षा के लिए शहादत दी। उन्होंने ज़ुल्म के सामने झुकने के बजाय सच्चाई और न्याय का रास्ता चुना। यही कारण है कि इमाम हुसैन (अ.स.) आज किसी एक मज़हब या समुदाय तक सीमित नहीं, बल्कि पूरी इंसानियत के लिए त्याग, सब्र और इंसाफ़ की मिसाल हैं।


सार्वजनिक लंगर में सभी का स्वागत
मुहर्रम के पहले दिन आयोजित लंगर में छोले-चावल की नियाज़ वितरित की गई। इस दौरान धर्म, जाति और वर्ग से ऊपर उठकर सैकड़ों लोगों ने लंगर में शामिल होकर हुसैनी नियाज़ ग्रहण की। आयोजकों ने बताया कि यह सेवा पूरी तरह सार्वजनिक है और सभी के लिए खुली है।
ये रहे मौजूद


इस अवसर पर आसिफ अली उर्फ हैदर, आसिफ अली, गुड्डू साबरी, रिज़वान अली, रामपाल सिंह, बिलाल खान, नसीम अहमद (साइकिल वाले), सलमान अहमद, फरजान अहमद, साहिल खान, डॉ. सैयद अतीक, गौरव बंसल, साकिब शहज़ाद, सुहेल खान, अमजद ठेकेदार सहित अंजुमन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
समापन
आयोजकों ने कहा कि कर्बला केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि सत्य, न्याय, इंसानियत और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष का अमर संदेश है। उन्होंने सभी लोगों से हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने और समाज में प्रेम, भाईचारा एवं इंसाफ़ का संदेश फैलाने की अपील की।

Comments (0)